यूपी के दादरी में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के दादरी में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के दादरी में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद निवासी विनोद कुमार ने 19 अक्टूबर के दिन दादरी में चार वर्षीय एक बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने उसे घर से ले गया। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

First Published on: November 3, 2021 11:03 AM
Exit mobile version