तृणमूल कांग्रेस के सांसद का बड़ा दावा- ‘युसूफ पठान को अमित शाह ने फोन कर दिल्ली बुलाया’


ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है। इस बीच बहरामपुर से के टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को लेकर बड़ी खबर आई है। पार्टी के सीनियर लीडर कल्याण बनर्जी ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि यूसुफ पठान के पास अमित शाह का फोन आया था। अहम बात यह है कि इस बयान पर अभी तक पठान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कल्याण बनर्जी ने मंगलवार (9 जून) को कहा, ‘मेरी यूसुफ पठान से बात हुई थी, उन्होंने कहा कि मेरे पास अमित शाह के यहां से कॉल आया है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली आ रहे हैं, अमित शाह TMC तोड़ने का काम कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘काकोली घोष जिसकी चिट्ठी की बात कर रही हैं, वो अभी तक किसी के सामने नहीं आई है। लोकसभा स्पीकर ऑफिस का भी कहना है कि कोई चिट्ठी नहीं मिली। लेकिन जिस तरह से भूपेंद्र यादव के घर गए, उससे साबित हो गया कि वो बीजेपी के साथ मिल गए हैं, कितने मिले, कैसे मिले, ये सब नहीं कह सकते। अब उनके नेता मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) बन गए हैं। ममता बनर्जी उनकी नेता नहीं रही हैं।’

कल्याण बनर्जी ने टीएमसी की बागी नेता काकोली घोष को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं, अगर सब पदों से इस्तीफा दे दिया तो वो व्हिप कैसे हो सकती हैं? Whip पार्टी तय करती है। वो जो कर रहे हैं, वो पार्टी विरोधी एक्टिविटी है, वो मोदी और बीजेपी नेताओं के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं।’