उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी ज़ोर लगाना शुरू कर दिया हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी चुनाव की कमान अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के हाथ में सौंप दी है। आकाश आनंद जल्द ही अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट से होगी।
खबरों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 10 अगस्त को हाथरस का सादाबाद विधानसभा सीट पर एक बड़ी जनसभा करेंगे, जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चुनावी सभा में वो इस सीट पार्टी के उम्मीदवार अविन शर्मा के नाम का भी ऐलान करेंगे। इसके बाद बसपा के प्रदेशभर में उनके कार्यक्रम रखेगी।
बहुजन समाज पार्टी ने अब यूपी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं, बसपा सुप्रीमो मायावती ख़ुद इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। इस क्रम में मंडल स्तर पर बैठकें करने और बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया है। आकाश आनंद भी हाथरस में जनसभा करेंगे, इसके बाद जेवर में भी उनका कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही बसपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान करती जाएगी।
खबरों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी यूपी चुनाव के लिए क़रीब दस सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी हैं। इनमें से आठ प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा चुका हैं। बसपा सहारनपुर, पुरकाजी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, मऊ, गोहना और हापुड़ सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। बसपा का प्लान है अपने और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नेताओं की मौजूदगी में जनसभाओं का आयोजन करके करें।
आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारने की बड़ी वजह यहीं है कि इससे पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ सकेगी। आकाश आनंद से युवा ख़ुद का कनेक्ट महसूस करते हैं। ऐसे में बसपा की नज़र युवा वोटरों पर भी टिकी हुई है।
