दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को SIR का नोटिस

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत दिल्ली के कई वीवीआईपी राजनीतिक हस्तियों को नोटिस जारी किया गया है। इस लिस्ट में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस। जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नाम शामिल है।

एसआईआर के तहत 97 लाख से अधिक मतदाताओं की मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद गणना फॉर्म में दी गई जानकारी में “गड़बड़ियों” को लेकर 33.13 लाख नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकांश नोटिस 2002 में हुए पिछले एसआईआर के विवरण से मेल न खाने के कारण जारी किए गए हैं। हालांकि, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय का कहना है कि इन मतदाताओं के डेटा को सुधारने के लिए ये नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ उनकी पत्नी सुदेश को भी नोटिस दिया गया है। बता दें जगदीप धनखड़ ने बीते साल ही उप-राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को अचानक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। मानसून सत्र के शुरू होते ही पहले दिन ही उन्होंने उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर धनखड़ का इस्तीफा आ गया। इस इस्तीफे में उन्होंने सेहत का हवाला दिया था। उनके अचानक इस्तीफे पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। इससे पहले जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी रह चुके हैं।

जगदीप धनखड़ की तबीयत खराब रहती है। इसी साल जनवरी में धनखड़ को वॉशरूम में दो बार बेहोशी का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जगदीप धनखड़ को जांच के लिए भर्ती करने की सलाह दी। बता दें पहले भी कई बार धनखड़ बेहोश हो चुके हैं। जिनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं।

जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिए हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है मदर उन्हें अभी तक सरकारी आवास नहीं मिला है। वो अब भी इंडियन लोक दल के नेता अभय चौटाला के दिल्ली स्थित छतरपुर में फॉर्महाउस में रह रहे हैं।

बता दें, पूर्व उपराष्ट्रपति को भारत सरकार से कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें दो लाख रुपये प्रति महीने की पेंशन, टाइप 8 बंगला, एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग अफसर समेंत चार निजी सहायक के हकदार हैं।