एनडीए-महागठबंधन: दोनों कर रहे हैं अपनी सरकार बनने का दावा

अमरनाथ झा
बिहार चुनाव 2020 Updated On :

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि सभी चुनाव क्षेत्रों के रुझान आ गए हैं इसमें एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन महागठबंधन भी अधिक पीछे नहीं है। परिणाम केवल 15 सीटों के आए हैं जिसमें भाजपा -6, कांग्रेस-1 जदयू-2 राजद-2, वीआईपी-2 और एआईएमआईएम- 1 सीटें जीत ली हैं।

रुझानों के अनुसार भाजपा-67, बसपा- 1, मजलिस-4, वामदल-14, जदयू-41, राजद 71 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस तरह एनडीए 123 सीटों पर महागठबंधन 110 सीटों पर आगे हैं। पर प्राप्त जानकारी के अनुसार 90 से अधिक सीटों पर वोटों का अंतर दो हजार से कम है। इसलिए नतीजे के बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

इस बीच राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि सरकार बदलने जा रही है। हम पूरे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार संपर्क में हैं। और हमे जीतने का पूरा विश्वास है। वैसे परिणामों के देर रात आने की संभावना है। कोरोना की वजह से मतदान केन्द्रों और मतपेटियों की संख्या अधिक होने से मतगणना में देर हो रही है।