“हर घर लक्ष्मी”: पुलिस ने लोगों के बीच मनाई दीपावली, दिए उपहार


पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया। महिला पुलिस थानों के प्रभारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत एहिमियत रखता है।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
राज्य Updated On :

गुड़गांव। पुलिस का नाम सुनकर ही लोगों के सामने रोबिला अंदाज, कड़क बोली और डर का अहसास होने लगता है। दरअसल, पुलिस की कुछ ऐसी छवि ही लोगों के मन में बैठ गई है, लेकिन इससे अलग गुड़गांव पुलिस का अंदाज है। दीपावली पर गुड़गांव पुलिस ने “हर घर लक्ष्मी” अभियान चलाया और लोगों के बीच जाकर उनके साथ खुशियों का ये पर्व मनाया।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। एक तरफ जहां लोग अपने घरों में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम जिले में शुक्रवार को ’हर घर लक्ष्मी’ विशेष अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई।

इस दौरान महिला पुलिस, थाना प्रभारियों और दुर्गा शक्ति की टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया। महिला पुलिस थानों के प्रभारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत एहिमियत रखता है।

महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल करके पुलिस की मदद मांग सकती है। कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है। हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं।

गुरुग्राम पुलिस का ’हर घर लक्ष्मी’ अभियान कहता है कि हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी मां का प्रतीक है। सभी को उनको हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके और यह लक्ष्मी हम सबके घरों में है।

पुलिस ने इस अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि गुरुग्राम पुलिस लोगों के साथ जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है, ’हर घर लक्ष्मी’ भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है। पुलिस लोगों से अपील की कि पर्व अपने परिजनों के साथ शांति, श्रद्धा व समृधि के साथ सुरक्षित तरीखे से मनाए।



Related