नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में प्राइवेट अस्पतालों में बेड की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली के पांच होटलों को पांच प्राइवेट अस्पतालों के साथ अटैच करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, ये पांच होटल जिस अस्पताल के साथ अटैच किये गए हैं वो एक तरह से अब उसका हिस्सा होंगे।
1. होटल क्राउन प्लाजा, ओखला फेस 1 को बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ अटैच किया गया है।
2. होटल सूर्या, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी को इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के साथ अटैच किया गया है।
3. होटल सिद्धार्थ, राजेंद्र प्लेस को डॉ बीएल कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ अटैच किया गया है।
4. होटल जीवितेश, पूसा रोड को सर गंगा राम सिटी हॉस्पिटल के साथ अटैच किया गया है।
आदेश में लिखा है कि जिन हॉस्पिटल के साथ इन होटल को अटैच किया गया है वो हॉस्पिटल कोरोना के साधारण मरीजों को इन होटलों में एडमिट कर सकते हैं, लेकिन अगर मरीज की हालत गंभीर हो जाए तो हॉस्पिटल को इनको अपने यहां मुख्य अस्पताल में लाना होगा।
होटल में एडमिट होने का रेट होगा
फाइव स्टार होटल के लिए अधिकतम किराया ₹5000/व्यक्ति/दिन
फोर और थ्री स्टार होटल के लिए ₹4000/व्यक्ति/दिन
यह पैसा होटल को जाएगा जिसके बदले में होटल वह सभी सेवाएं और सुविधाएं मरीज को देंगे जो वो देते हैं। साथ ही जो हॉस्पिटल अपनी सेवाएं इन होटलों में मरीज को देंगे वह अधिकतम ₹5000/व्यक्ति/दिन ही ले सकते हैं, जिसमे PPE, मास्क, डॉक्टर, नर्स सब का खर्चा शामिल है। अगर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है तो ₹2000 प्रति बेड प्रतिदिन का खर्चा अलग से होगा। अगर मरीज को होटल की जगह हॉस्पिटल में शिफ्ट किया किया जाता है तो जो हॉस्पिटल के अपने रेट है वह लागू होंगे।
Related
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा- ‘मुझे हीरो मत बनाइए’
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता’
-
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के आगे झुकी सरकार
-
‘छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए’, सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
-
जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया?
-
दिल्ली से जयपुर तक सड़कों पर उतरे छात्र, जंतर-मंतर पर सुबह से जुटने लगी भीड़
-
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
