प्रयागराज। जिले में सोमवार को नौ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसमें एक गर्भवती महिला शामिल है। नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को नौ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसमें 28 वर्ष की एक गर्भवती महिला भी शामिल है जो शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के मीरापट्टी की रहने वाली है।
डाक्टर सहाय ने बताया कि शहर के चैथम लाइंस का एक व्यक्ति, फूलपुर का एक व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जो नयी दिल्ली से लौटा है। इसी तरह, लाल गोपालगंज का एक व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
उन्होंने बताया कि फूलपुर के सौडीह गांव की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और फूलपुर के सराय लाली का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा, झूंसी के त्रिवेणी पुरम का एक व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
Related
-
यूपी चुनाव: कांग्रेस का पोस्टर- ‘200 सीट हक है हमारा’, सपा से सीट बंटवारे पर बढ़ सकती है खींचतान
-
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नया सियासी दांव, पोस्टर में ब्राह्मणों और केवटों को साधने की कोशिश
-
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
-
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
-
लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार, ‘चाय-समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई’ के नारे से मचा सियासी घमासान
-
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा
-
प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्जे से मुक्त जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट
-
BHU में छात्रों का प्रदर्शन: ABVP कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय में लगाया ताला
