सूर्य ग्रहण 2020 : आज बंद किए जाएंगे उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट


उत्तराखंड के चारों धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट आज रात 10 बजे से बंद रहेंगे। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सूर्य ग्रहण भले ही कल है लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा।



उत्तराखंड के चारों धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट आज रात 10 बजे से बंद रहेंगे। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सूर्य ग्रहण भले ही कल है लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज रात 10.25 बजे से सूतक शुरू होगा जो 21 जून की दोपहर 1.53 बजे तक रहेगा। इसके बाद चारों धामों के मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के बाद ही पूजा-अर्चना की जाएगी।
सूर्यग्रहण का समय और अवधि
साल का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। कल को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज रात 10:25 से शुरू हो जाएगा।
क्या है ग्रहण सूतककाल ?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, किसी भी पूर्ण ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले और ग्रहण के 12 घंटे बाद का समय ग्रहण सूतककाल कहलाता है। मान्यता है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतककाल समाप्त होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं और लोग पूजा अनुष्ठान शुरू करते हैं।
यहां देखें ऑन लाइन सूर्यग्रहण
अगर आप ऐसी जगह पर रह रहे हैं जहां 21 जून को पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण दिखेगा, तो आप खुद अपनी आंखों से इसका अनुभव कर पाएंगे। ध्यान रहे कि सूर्य ग्रहण देखते समय अपनी आंखों के लिए प्रोटेक्शन लें। अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो NASA ट्रैकर का इसतेमाल कर भी आप सूर्य ग्रहण लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा TimeandDate और Slooh अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे।



Related