
नई दिल्ली। आज ही के दिन यानी 24 जनवरी 1966 में भारतीय न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक होमी जहांगीर भाभा का एक प्लेन क्रैश में निधन हुआ था। मुंबई से न्यूयॉर्क की ओर जा रहा एयर इंडिया का विमान यूरोप के आलप्स माउंटेन रेंज में क्रैश हो गया। इस हादसे में होमी जहांगीर भाभा समेत 117 लोगों की जान गई थी।
कहा जाता है कि होमी जहांगीर भाभा की मौत के पीछे अमेरिकी खुफिया एजेंसी का हाथ था। जिन्होंने भारत के न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम को रोकने के लिए भाभा की मौत की साजिश रची थी। हादसे के 42 साल बाद 2008 में इस बात का दावा किया गया।
देश और दुनिया में 24 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः
2011: भारत रत्न हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
2004: 2003 में लॉन्च किया गया रोबोटिक रोवर अपॉर्चुनिटी की मंगल ग्रह पर लैंडिग हुई।
1984: स्टीव जॉब्स की कंपनी एपल ने मैकंटोश कम्प्यूटर बाजार में उतारा।
1965: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल का 90 साल की उम्र में निधन हुआ।
1961: हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक, दोनों की शादी पांच साल भी नहीं चली।
1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।
1950: ‘जन गण मन’ देश के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1945: हिन्दी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।
1924: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म। उन्हें लालू यादव, रामविलास पासवान और नीतीश कुमार जैसे नेताओं का गुरु माना जाता है।
1857: कोलकाता (उस वक्त कलकत्ता) यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1556: चीन के शेन्सी प्रांत में आए भूकंप में 8 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई ।