सिंगापुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में शुक्रवार को देश में नई सरकार के गठन के लिए लोग मुंह पर मास्क और हाथ में दस्ताने पहन मतदान करने के लिए घरों से निकले। सत्तारूढ़ पीपुल्स ऐक्शन पार्टी के एक बार फिर सत्ता में आने की संभावना है। फिर भी, प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग के लिए यह चुनाव एक बड़ी परीक्षा है। केाविड-19 संकट के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
‘चैनल न्यूज एशिया’ ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘ ये (लंबी कतारें) सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के कारण हैं।’’ ईएलडी ने कहा कि सुबह 10 बजे तक 3,50,000 (13 प्रतिशत) लोग मतदान कर चुके थे। सिंगापुर में मतदान अनिवार्य है और शुक्रवार को करीब 26.5 लाख लोग मतदान करेंगे। सरकार ने शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है।

Related
-
ईरान-अमेरिका के बीच किसने कराई पीस डील?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत
-
अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर किया एयरस्ट्राइक
-
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
-
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
-
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए तुर्की संग कर ली डील
-
पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार
-
जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान के नूर एयरबेस पर उतारे लड़ाकू विमान
