संयुक्त राष्ट्। भारत में 2005-06 से लेकर 2015-16 के दौरान 27.3 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकले हैं। यह इस दौरान किसी भी देश में गरीबों की संख्या में सर्वाधिक कमी है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (ओपीएचआई) द्वारा जारी किये गये आंकड़ों से पता चलता है कि 75 में से 65 देशों में 2000 से 2019 के बीच बहुआयामी गरीबी स्तर में काफी कमी आयी है।
बहुआयामी गरीबी दैनिक जीवन में गरीब लोगों द्वारा अनुभव किये जाने वाले विभिन्न अभावों को समाहित करती है – जैसे कि खराब स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी, जीवन स्तर में अपर्याप्तता, काम की खराब गुणवत्ता, हिंसा का खतरा, और ऐसे क्षेत्रों में रहना जो पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं। इन 65 देशों में से 50 ने भी गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या को कम किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे बड़ी कमी भारत में आयी, जहां 27.3 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठने में कामयाब रहे।

Related
-
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में नई एंट्री, नंबर वन पर एलन मस्क कायम
-
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील, जानें कब लगेगी मुहर
-
Union Budget 2026: मेडिकल टूरिज्म से लेकर रिवाइज्ड ITR तक… बजट 2026 में क्या अच्छा हुआ और क्यों मिली निराशा
-
ट्रेड डील से पहले EU ने दिया तगड़ा झटका, भारतीय सामानों पर बढ़ा दिया 20 परसेंट टैरिफ
-
भारत पर टैरिफ से गुस्से में अमेरिकी राजनेता, ट्रंप को दे डाली चेतावनी
-
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 82 अंक टूटा, निफ्टी 26,172 के नीचे
-
अनुमान से भी आगे निकले भारत की GDP आंकड़े: रिपोर्ट
-
2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टाटा नेक्सन
