COVID-19 : देश में मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 308,संक्रमितों की कुल संख्या हुई 9152


अब तक सबसे ज्यादा 127 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 22 और दिल्ली में 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पंजाब में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 10 और तेलंगाना में नौ मौत हुई है।


भाषा भाषा
देश Updated On :

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या रविवार को 308 हो गई और कोविड-19 मरीजों की संख्या 9152 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 7,367 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 715 लोग ठीक हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम से करीब 34 और लोगों की मौत हुई।

अब तक सबसे ज्यादा 127 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 22 और दिल्ली में 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पंजाब में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 10 और तेलंगाना में नौ मौत हुई है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह लोगों ने जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर में चार और उत्तर प्रदेश में पांच मौत हुई है। हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केरल में दो लोगों की मौत हुई है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार शाम तक मृतकों का आंकड़ा 242 था। हालांकि, शनिवार रात नौ बजे तक विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई 

महाराष्ट्र में रविवार को 134 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,895 पर पहुंच गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 113 मामले मुंबई शहर से हैं, सात मामले ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके से हैं।

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा चार मामले पुणे शहर से, नवी मुंबई,ठाणे शहर और वसई विरार से दो-दो तथा रायगढ,अमरावती,भिवंडी तथा पिंपरी चिंचवड से एक-एक मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमण के 106 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार को कुल संख्या बढ़कर 1,075 हो गयी।

स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि इन 106 लोगों में से 16 ने दूसरे राज्यों की यात्रा की थी और शेष संक्रमित लोग उनके संपर्क में आए थे।

उन्होंने बताया कि नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की बढ़कर 1,075 हो गयी।

राजेश ने बताया कि छह लोगों को छुट्टी दे दी गई है जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गयी है।



Related