भतीजी की हत्या कर शव को बेड में छिपाया, चाचा-चाची गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में चाचा-चाची ने अपनी 17 वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को बेड में छिपा दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के चाचा और चाची को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने लड़की के सिर पर लोहे की छड़ से हमला किया और बाद में उसके शव को अपने घर में एक बेड बॉक्स के अंदर छुपा दिया था। घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले कुछ समय से वकील पोदार (51) और उसकी 45 वर्षीय पत्नी के साथ रह कर अपनी पढ़ाई कर रही थी।

25 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी के ताहिरपुर इलाके में लेप्रोसी कॉलोनी परिसर में एक घर में एक बिस्तर के अंदर से एक लड़की का शव बरामद किया गया था।घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

First Published on: November 3, 2020 12:48 PM
Exit mobile version