क्राइम इन यूपीः नव विवाहित दंपत्ति ने पेड़ से फांसी लगा की आत्महत्या, मुजफ्फरनगर में आशा कार्यकर्ता हुई अगवा

महाराजपुर के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 25वर्षीयजीतू पाल और उसकी 22 वर्षीय पत्नीअर्चना पाल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। इन दोनो की शादी एक महीने पहले हुई थी और यह अपने माता पिता के साथ रहते थे। इस मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर/मुजफ्फरनगर। जिले के महाराजपुर के हनिया गांव में एक नवविवाहित दंपत्ति ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन दोनों की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटके पाये गये।

महाराजपुर के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जीतू पाल (25) और पत्नी अर्चना पाल (22) ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि इन दोनो की शादी एक महीने पहले हुई थी और यह अपने माता पिता के साथ रहते थे। इस मामले में कोई सुसाइड नोट नही बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरनगर में आशा कार्यकर्ता लापता

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक आशा कार्यकर्ता लापता हो गई है और परिवार को शक है कि उसे अगवा कर लिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पति की शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार को महिला सरकारी स्वास्थ्य केंद्र गई थी और सिखेडा पुलिस थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले गांव स्थित अपने घर नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल स्विच ऑफ है।
22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

एक अन्य घटना में, 22 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते घर की सीलिंग के हैंगर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को रतनपुरी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुजाहिदपुर गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने शादी के दो साल बाद भी संतान नहीं होने को लेकर पत्नी से विवाद के चलते यह कदम उठाया।

First Published on: August 9, 2020 2:35 AM
Exit mobile version