चार बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मिली लाश


मृतक दंपति की पहचान प्रकाश (40) और दुर्गा (35) के रूप में हुई है। मृत मिले चार बच्चों में सबसे छोटा चार माह का था। तीन बच्चे – गणेश (5), पुष्कर (4) रोशन (2) – फांसी पर लटके पाए गए, जबकि दुर्गा अपने चार महीने के बेटे के साथ बिस्तर पर मृत पाई गईं।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
क्राइम Updated On :

जयपुर। राजस्थान पुलिस को उदयपुर जिले के गोल नेडी गांव में एक दंपति और उनके चार बच्चों के शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार संदेह है कि परिवार के मुखिया ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले पांच अन्य सदस्यों की हत्या कर दी।

मृतक दंपति की पहचान प्रकाश (40) और दुर्गा (35) के रूप में हुई है। मृत मिले चार बच्चों में सबसे छोटा चार माह का था। तीन बच्चे – गणेश (5), पुष्कर (4) रोशन (2) – फांसी पर लटके पाए गए, जबकि दुर्गा अपने चार महीने के बेटे के साथ बिस्तर पर मृत पाई गईं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बच्चों को पहले मारा गया और फिर फांसी पर लटका दिया गया। प्रकाश तीन महीने पहले सूरत से लौटा था, जहां वह काम करता था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह सूरत नहीं गया।



Related