सेंसेक्स की Top-10 में से 8 कंपनियों का मार्किट कैपिटल 1.94 लाख करोड़ बढ़ा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,034.51 करोड़ रुपए बढ़कर 13,81,078.86 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 41,040.98 करोड़ रुपए बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का 28,011.19 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 3,81,092.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,388.16 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 5,17,325.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,114.19 करोड़ रुपए बढ़कर 5,60,601.26 करोड़ रुपए पर और आईसीआईसीआई बैंक का 8,424.22 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,21,503.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 1,038 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,58,556.73 करोड़ रुपए तथा बजाज फाइनेंस की 12,419.32 करोड़ रुपए बढ़कर 3,28,072.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,590.08 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 8,42,962.45 करोड़ रुपए पर आ गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 5,711.75 करोड़ रुपए घटकर 3,42,526.59 करोड़ रुपए रह गई।

शीर्ष-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई तथा बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 प्रतिशत के लाभ में रहा।

First Published on: March 7, 2021 1:31 PM
Exit mobile version