कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में आई गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,954 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 59 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,954 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,279 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,843 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

First Published on: February 11, 2021 4:05 PM
Exit mobile version