मारुति ने ऑनलाइन दो लाख से अधिक कारें बेचीं

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने दो लाख से अधिक कारें ऑनलाइन माध्यम से बेची हैं। कंपनी ने अपने ऑनलाइन बिक्री मंच की शुरुआत दो साल पहले की थी। कंपनी इस डिजिटल मंच से देशभर की करीब 1,000 डीलरशिप को जोड़ चुकी है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, वाहन बिक्री के लिए डिजिटल मंच 2018 में शुरू किया गया था। डिजिटल पूछताछ में तीन गुना की वृद्धि हो चुकी है।

अप्रैल, 2019 से डिजिटल मंच के जरिये हमारी बिक्री दो लाख इकाइयों को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मंच के जरिये ग्राहकों की पूछताछ का आंकड़ा 21 लाख पर पहुंच गया है।

श्रीवास्तव ने गूगल ऑटो गियर शिफ्ट इंडिया-2020 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नई कारों की 95 प्रतिशत बिक्री डिजिटल रूप से प्रभावित रहती है।

ग्राहक कोई भी वाहन खरीदने से पहले ऑनलाइन माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और उसके बाद डीलरशिप पर जाते हैं।

First Published on: November 16, 2020 12:14 PM
Exit mobile version