शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,400 से नीचे

एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 189.52 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,233.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 43.20 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 15,392.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एनटीपीसी और एचसीएल टेक भी घाटे में थे।

दूसरी ओर आईटीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 307.66 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,422.88 पर और निफ्टी 97.80 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,435.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 913.59 करोड़ के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 69.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

First Published on: May 31, 2021 11:26 AM
Exit mobile version