शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, 18,300 के करीब निफ्टी

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.62 प्रतिशत की तेजी मारुति में हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 122.58 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 61,345.61 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 37.65 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 18,293.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.62 प्रतिशत की तेजी मारुति में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टाइटन और विप्रो में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 12.27 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,223.03 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 2.05 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 18,255.75 पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई और तोक्यो में बढ़त थी, जबकि हांगकांग और सोल लाल रंग में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 86.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

First Published on: January 17, 2022 1:13 PM
Exit mobile version