एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति भट को तीन महीने का सेवा विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी एल भट को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। न्यायमूर्ति भट का मौजूदा कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो चुका है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी. एल. भट को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। न्यायमूर्ति भट का मौजूदा कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो चुका है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की छह जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति भट का कार्यकाल 15 जून 2020 के बाद तीन महीने के लिए और बढ़ाया गया है। न्यायाधिकरण के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति एस. जे. मुखोपाध्याय के 15 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने के बाद से भट इस पद पर कार्य कर रहे हैं। कोविड-19 संकट के चलते एनसीएलएटी में 10 जुलाई तक सभी न्यायिक कार्य फिलहाल बंद हैं।

First Published on: July 8, 2020 2:22 PM
Exit mobile version