बाइक बोट घोटाले में 50 हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

एसटीएफ ने आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर इस मामले में वांछित चल रहे 50-50 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश सचिन भाटी और पवन भाटी को सात अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में यूपी एसटीएफ ने करोड़ों रुपए के ‘बाइक बोट घोटाले’ में शामिल 50 हजारके इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वेस्ट यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि सोमवार देर रात नोएडा एसटीएफ यूनिट तथा आर्थिक अपराध शाखा मेरठ ने एक संयुक्त अभियान के तहत बदमाश ललित भाटी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। ललित ‘बाइक बोट घोटाले’ में दर्ज 26 मामलों में वांछित था। एसटीएफ ने आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर इस मामले में वांछित चल रहे 50-50 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश सचिन भाटी और पवन भाटी को सात अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि संजय भाटी नाम के एक शख्स ने बाइक, टैक्सी चलाने के नाम पर एक कम्पनी खोली, कई लोगों को उससे जोड़ा और फिर एक साल में पैसे दोगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से पैसे ठगे। इस मामले में संजय भाटी सहित उसके गिरोह के कई लोग जेल में है।

 

First Published on: October 20, 2020 12:30 PM
Exit mobile version