बंगाल में भाजपा के चौथे चरण की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से जारी बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि शाह ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाह का पश्चिम बंगाल दौरा दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा की वजह से स्थगित हो गया था। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है।

First Published on: February 10, 2021 4:43 PM
Exit mobile version