बंगाल चुनाव: अखिलेश बोले- जनता ने महिला के अपमान का दिया जवाब, ममता को दी बधाई


भाजपा को काफी पीछे छोड़, टीएमसी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के करीब है। चुनाव आयोग के रूझान भी यही कह रहे हैं। ये अलग बात है कि खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी से काफी पीछे हैं। बंगाल चुनाव के रूझानों पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
बंगाल चुनाव-2021 Updated On :

लखनऊ। पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस की आंधी है। भाजपा को काफी पीछे छोड़, टीएमसी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के करीब है। चुनाव आयोग के रूझान भी यही कह रहे हैं। ये अलग बात है कि खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी से काफी पीछे हैं। बंगाल चुनाव के रूझानों पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

यूपी के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को एक महिला के अपमान करने का जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया ‘बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुँहतोड़ जवाब है। # दीदी_जिओ_दीदी।

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव की आज मतगणना हो रही है। इन सभी में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के परिणामों पर लोगों की नजर है क्योंकि यहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लगायत बीजेपी के कई बड़े और फायर ब्रांड नेता यहां लगे हुए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पास सत्ता बरकरार रहने की संभावना के बीच वहां की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ जबर्दस्त जीत के लिए ममता जी को बधाई। क्या मुकाबला है! पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई।

पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना में सुबह साढ़े 10 बजे तक 156 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उसको चुनौती दे रही भाजपा से आगे चल रही है और उसे 101 सीटों पर बढ़त हासिल है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा केवल 53 सीटों पर आगे चल रही है। रूझानों में माना जा रहा है इस बार भी पश्चिम बंगाल में ममता सरकार बनेगी। अगर ऐसा होता है तीसरी बार तृणमूल की सरकार होगी।

मतगणना के शुरुआती चरणों में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। हालांकि, मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा विधायक शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं लेकिन प्रत्याशियों की मौत की वजह से शमशेरगंज और जांगीपुर सीट पर चुनाव नहीं हुए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में दो चरणों की गिनती के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रतिद्ंवद्वी शुभेंदु अधिकारी से नंदीग्राम सीट पीछे चल रही हैं। विधान सभा की 292 सीटों में से 120 सीट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस 209 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 79 पर और निर्दलीय प्रत्याशी दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।