मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से CORONA से बचाव के साथ मताधिकार का उपयोग करने की अपील की

कोविड-19 की दूसरी लहर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामातों के बीच राज्य की 34 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने और इस दौरान कोविड-19 से बचाव के तमाम उपायों का पालन करने की अपील की।

कोविड-19 की दूसरी लहर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामातों के बीच राज्य की 34 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज सातवें चरण के चुनाव के तहत मतदान हो रहा है। लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।’’

सातवें चरण में मुर्शिदाबाद, पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों की छह-छह सीटों तथा कोलकाता की चार सीटों के लिए 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

First Published on: April 26, 2021 11:48 AM
Exit mobile version