PM मोदी ने असम, पश्चिम बंगाल में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू होने पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू होने पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘असम में पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है। पात्र मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान का अनुरोध करता हूं। मैं खासतौर से अपने युवा मित्रों से वोट डालने की अपील करता हूं।’’

भाजपा को असम में फिर से सत्ता में आने और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराने की उम्मीद है। असम और बंगाल में क्रमश: तीन और आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी।

First Published on: March 27, 2021 10:52 AM
Exit mobile version