सोनू सूद के एक ट्वीट पर मचा बवाल, एक्टर को नसीहत देना पड़ा महंगा

बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने भी अपने फैंस को महाशिवरात्री के इस पावन पर्व पर शुभकामनाओं के साथ एक सलाह भी दी।

आज के दिन पूरे देशभर में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। जिस अवसर पर टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के सभी सेलेब्स अपने चाहने वालों और फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने भी अपने फैंस को महाशिवरात्री के इस पावन पर्व पर शुभकामनाओं के साथ एक सलाह भी दी।

सोनू ने ट्वीट कर लिखा कि,’शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।’

एक यूजर ने एक्टर के ट्वीट पर तंज कसते  हुए लिखा कि, ‘वह धर्मनिरपेक्ष हैं। सूद वह हैं जिन्हें किसी अन्य त्योहारों पर बोलने की हिम्मत नहीं है, लेकिन केवल हिंदू त्योहारों के अलावा।’ आगे यूजर ने लिखा कि भाई होली आ रही है, पानी बर्बाद न हो इसका ज्ञान भी दे दो अब।

@SonuSood
भई होली आ राही है, जल अपव्यय का ग्यान समर्पण आब

वहीं दूसरी ओर सोनू के समर्थन में आए एक यूजर ने उन पर कटाक्ष कर रहे लोगों को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, ‘कई लोग एक ट्वीट के कारण सोनू सूद का अपमान कर रहे हैं। क्या हम उनके एक ट्वीट की वजह से लोगों के प्रति उनके काम को भूल जाएंगे?’

First Published on: March 11, 2021 3:54 PM
Exit mobile version