‘मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ के नए अध्यक्ष बने अभिनेता मांचू विष्णु

अभिनेता मांचू विष्णु ने मशहूर अभिनेता प्रकाश राज को मात देते हुए ‘मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (एमएए) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

हैदराबाद। अभिनेता मांचू विष्णु ने मशहूर अभिनेता प्रकाश राज को मात देते हुए ‘मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (एमएए) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

विष्णु, वरिष्ठ अभिनेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहन बाबू के बेटे हैं। विष्णु ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सुप्रभात। फिल्म उद्योग के लोगों ने मुझे जो प्यार एवं समर्थन दिया, उससे मैं अभिभूत हूं। एमएए चुनाव के ईसी सदस्यों, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष के पदों के लिए सुबह 11 बजे मतगणना शुरू होगी… इसके बाद ही बात करेंगे।’’

चिरंजीवी ने रविवार रात को ट्वीट किया, ‘‘एमएए के नए अध्यक्ष विष्णु मांचू, कार्यकारी उपाध्यक्ष अभिनेता श्रीकांत और हमारे एमएए परिवार की नयी संस्था के हर विजेता को हार्दिक बधाई।’’

First Published on: October 11, 2021 11:28 AM
Exit mobile version