‘Artical 15’ के बाद अनुभव और आयुष्मान फिर से एक साथ, ट्वीट कर दी जानकारी

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अनेक' ( ANEK) का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

लॉकडाउन हटने के बाद से बॉलीवुड में काम तेजी शुरू हो चुका है। जहां बॉलीवुड सितारे अपनी अधूरी फिल्मों को पूरा करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्ममेकर्स ने भी अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अनेक’ ( ANEK) का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

शेयर की गई तस्वीर में अनुभव के साथ बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। जिसमें लीड रोल निभा रहे आयुष्मान का लुक काफी अलग लग रहा है।

निर्देशक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे अगले प्रोजेक्ट अनेक से जोशुआ के किरदार का एक लुक।

First Published on: February 2, 2021 3:39 PM
Exit mobile version