ALIA-RANBIR WEDDING: रणबीर और आलिया बंधे शादी के बंधन में, शादी के बाद दोनों की आयी पहली तस्वीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  एक-दूसरे के हो चुके हैं और पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों आज 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  एक-दूसरे के हो चुके हैं और पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों आज 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दूल्हा-दुल्हन बने रणबीर और आलिया की पहली झलक देखने के लिए फैन्स बेताब हैं और आखिरकार शादी के बाद उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। दोनों पति-पत्नी के रूप में पहली इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं और यकीनन यह पल अब तक के अपीयरेंस से काफी अलग, उम्दा और खूबसूरत है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए. बतौर पति-पत्नी फैन्स दोनों को साथ देख बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

आलिया-रणबीर का पहला पब्लिक अपीयरेंस
शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही मीडिया से कुछ ही मिनटों के लिए रूबरू हुए। आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। इस ऑर्गेंजा आइवरी साड़ी पर बेहद ही बारीक तिल्ला वर्क किया था। हैंडवुवन टिशू वेल लगा था। इस साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने सब्यासाची हेरिटेज जूलरी पहनी थी। जूलरी में अनकट डायमंड्स लगे थे और हाथ में पर्सल्स थे।

वहीं, रणबीर कपूर ने सिल्क की शेरवानी पहनी थी, जिसपर अनकट डायमंड बटन्स लगे थे। सिल्क ऑर्गेंजा साफा बांधा था। जरी मरोड़ी एम्ब्रॉयड्री की शॉल कैरी की। कलगी, सब्यासाची हेरिटेज जूलरी की बनी थी, जिसपर डायमंड्स, एम्रेल्ड्स और पर्ल्स लगे थे। इसके साथ ही पर्ल का नेकलेस पहना था।

First Published on: April 14, 2022 10:21 PM
Exit mobile version