अमिताभ बच्चन ने दूसरी आंख की भी कराई सर्जरी, कहा- ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’


महानायक अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी सफल रही है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है, साथ ही कहा है कि वह अब ठीक हो रहे हैं।

उनकी एक आंख की सर्जरी इस महीने के शुरु में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। बच्चन ने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।

अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सर्जरी ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’ है।

बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ दूसरी सर्जरी भी सफल रही। अब ठीक हो रहा हूं। सब ठीक है। शानदार आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी और डॉ हिमांशु मेहता के हाथों की कुशलता….। जीवन बदलने वाला अनुभव। अब आप वह देख सकते हैं जो पहले नहीं दिखाई देता था। निश्चित तौर पर दुनिया अद्भुत है।’’

अपने प्रशंसकों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए बच्चन ने कहा कि यह जानकर वह अभिभूत हैं कि लोग उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।



Related