43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ए आर रहमान विशेष तौर पर सम्मानित


ए आर रहमान को 43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।


भाषा भाषा
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान ने सोमवार को बताया कि संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

संगीतकार विश्व विख्यात भारतीय कलाकार हैं और तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और हॉलीवुड में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं।

रहमान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। उन्होंने इसके साथ दो तस्वीरें भी पोस्ट की जिनमें से एक तस्वीर में वह समारोह में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रशस्ति पत्र की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARR (@arrahman)

हमान को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और एक बाफ्टा अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था।