43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ए आर रहमान विशेष तौर पर सम्मानित

ए आर रहमान को 43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान ने सोमवार को बताया कि संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 43वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

संगीतकार विश्व विख्यात भारतीय कलाकार हैं और तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और हॉलीवुड में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं।

रहमान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। उन्होंने इसके साथ दो तस्वीरें भी पोस्ट की जिनमें से एक तस्वीर में वह समारोह में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रशस्ति पत्र की है।

First Published on: November 29, 2021 4:17 PM
Exit mobile version