सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला अब सीबीआई को सुपुर्द होने के बाद बिहार पुलिस की टीम अब जल्द ही मुंबई से पटना की ओर रुख करेगी। सुशांत सिंह आत्महत्या मामले से जुड़ा रहस्य दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। मुंबई पुलिस की छानबीन के साथ साथ बिहार पुलिस ने भी केस की जांच अपने ढंग से शुरू कर दी थी।
गौरतलब है की बिहार पुलिस की टीम के मुंबई आने के कुछ दिन के बाद जब बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मामले की छानबीन के लिए मुंबई आये थे तब उनको तुरंत क्वारंटाईन कर दिया गया था। इसके बॉस सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाए थे की मुंबई पुलिस जांच के साथ छेड़खानी कर रही है और जानबूझ कर मामले से जुड़े सबूतों को मिटाना चाहती है।
लेकिन अब पुरे मामले को सीबीआई को सुपुर्द होने के बाद अब बिहार पुलिस की टीम जल्द ही पटना वापस लौटने वाली है। ऐसा भी बताया जा रहा है की आईपीएस अफसर को क्वारंटाईन करने के मामले में बिहार पुलिस जल्द ही बीएमसी को अदालत में घसीटने की योजना बना रही है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी आईपीएस अफसर विनय तिवारी को इस तरह से क्वारंटाईन किये जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज़ करवाई थी।