प्रसिद्ध बीटीएस बैंड के सदस्य सुगा कोरोना संक्रमण से हुए ठीक

28 वर्षीय सुगा का वास्तविक नाम मिन यून गी है और वह बीटीएस एक विश्व प्रसिद्ध बैंड के एक मुख्य सदस्य हैं।

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस के प्रमुख सदस्य सुगा कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जिस बात की जानकारी बिगहिट म्यूजिक कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी है।

सुगा 24 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण से पूरी तरह से ठीक होने के बाद अब वह अपनी दैनिक कामकाजी गतिविधियां शुरू कर देंगे।

बिगहिट म्यूजिक कंपनी ने कहा, ‘‘हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि सुगा कोविड-19 से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनके पृथकवास की अवधि तीन जनवरी को, दोपहर को समाप्त हो रही है। सुगा पिछले 10 दिनों से अपने घर में ही रहकर इलाज करवा रहे थे और अब वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद अपनी दैनिक कामकाज संबंधी गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।’’

28 वर्षीय सुगा का वास्तविक नाम मिन यून गी है और वह बीटीएस एक विश्व प्रसिद्ध बैंड के एक मुख्य सदस्य हैं।

First Published on: January 3, 2022 12:40 PM
Exit mobile version