कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर आया दूसरा मेहमान, गिन्नी चतरथ ने बेटे को दिया जन्म

मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार को अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

मुम्बई।  मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार को अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

जिस बात की जानकारी ‘द कपिल शर्मा शो’ के मेजबान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘‘ नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ। भगवान की कृपा से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्यार, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गिन्नी और कपिल की तरफ से सभी को प्यार और आभार ।’’

मालूम हो कि हाल ही में कपिल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ थोड़े समय के लिए ब्रेक लेने की थी, क्योंकि वह दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं।

कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। जिस बात की जानकारी उन्होंने एक मजेदार वीडियो के साथ शेयर की थी।

First Published on: February 1, 2021 12:13 PM
Exit mobile version