दीपिका- श्रीसंथ में नहीं होती बातचीत, फैन्स ने पूछा ‘यूज़ एंड थ्रो’

बिग बॉस 12में दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटरश्रीसंथ कीभाई बहन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था लेकिन अब दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया कि अब बात भी नहीं करते. इस बात का खुलासा खुद श्रीसंथ ने किया है. आपको पूरा मामला समझाते हैं.

बिग बॉस शो एक ऐसा रिएलिटी शो है जिसके ऑन एयर के दौरान भी विवाद होते हैं और ऑफ एयर होने के बाद भी. इसकी वजह होते हैं शो में भाग लेने वाले विवादित या प्रचलित सुपरस्टार्स. अब सीजन 12 के उदाहरण को ही देख लीजिए. बिग बॉस 12 में दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंथ की भाई बहन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था लेकिन अब दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया कि अब बात भी नहीं करते. इस बात का खुलासा खुद श्रीसंथ ने किया है. आपको पूरा मामला समझाते हैं. 
श्रीसंथ ने ये बात कब और कहां बोली? 
श्रीसंथ ने ये बात अपने दोस्त करणवीर वोहरा से टिक टॉक के लाइव चैट पर बताई. उनसे जब करणवीर वोहरा ने पुछा कि किस किस से बात होती है तो उबके जवाब ने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने कहा कि दीपिका कक्कड़ के अलावा उनकी बात सबसे होती है. बता दें कि शो में 3 महीने के दौरान श्रीसंथ और दीपिका हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े नजर आए. लेकिन अब असल जिंदगी में इसका उलट हो रहा है. 
किस वजह से नहीं होती बातचीत?   
श्रीसंथ से जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैंने आखिरी बार उन्हें अपनी बेटी के जन्मदिन पर आमंत्रण के लिए टेक्स्ट किया था. लेकिन बिग बॉस के सभी फैन्स को ये जानकर बड़ी हैरान होगी कि दीपिका ने आमंत्रण स्वीकारना तो दूर, जवाब तक देना ज़रूरी नहीं समझा. जी हां, ये हम नहीं, खुद श्रीसंथ ने कहा. श्रीसंथ ने कहा, कि उनकी बेटी ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर बुआ को भी बुला दीजिए तो मैंने बुलाया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. 
तो क्या दीपिका से बात नहीं करेंगे श्रीसंथ? 
नहीं, अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत सोचते हैं क्योंकि श्रीसंथ ने कहा कि दीपिका को जब भी लगता है उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए तो उनका स्वागत है. बता दें, कि बिग बॉस 12 में श्रीसंथ की छवि गुस्सैल, इमानदार और रियल कंटेस्टेंट की बनी थी और इन सब के अलावा दीपिका के साथ उनकी भाई बहन केमिस्ट्री के कारण उनको काफी लोकप्रियता मिली भी प्राप्त हुई थी. 
क्या श्रीसंथ जानबूझकर मीडिया में ये बात फैलाने की कोशिश कर रहे हैं?
नहीं , ऐसा नहीं है क्योंकि उन्होंने ये सारी बातें करणवीर वोहरा के सवालों के जवाब में कही. बिग बॉस की खबरों को लगातार अपनी नज़र बनाने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ ने इस बात का खुलासा किया है. 

First Published on: April 1, 2020 8:59 AM
Exit mobile version