प्रेग्नेंसी पर ट्रोल हो रहीं दिया मिर्जा ने यूजर्स को दिया करारा जवाब

दिया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने कुछ दिनों पहले ही अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत की है। दिया ने अपने बॉयफ्रैंड और बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को सात फेरे लिए थे, जिनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

वहीं एक बार फिर ये स्वीट कपल सूर्खियों में आ चुका है। दिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया है। दिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव ट्रिप से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए यह गुड न्यूज दी है।

एक यूजर ने उनकी प्रेग्नेसी को लेकर सवाल करते हुए सवाल किया कि, ‘ये स्टीरियोटाइप कब तक चलेगा, कोई महिला अपनी शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस क्यों नहीं कर सकती.. क्यों एक महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट नहीं हो सकती?’

यूजर के इस रोचक सवाल का दिया ने बड़ी ही समझदारी के साथ विस्तार से जवाब देते हुए लिखा कि, ‘पहले तो ये समझना जरूरी है कि हम शादी इसलिए नहीं करते क्योंकि हमें बच्चे चाहिए होते हैं। हम इसलिए शादी करते हैं क्योंकि हमने आपसी सहमति से ये तय किया है कि हमें साथ में जीवन बिताना है।’

वहीं अपनी प्रेग्नेंसी और शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर दिया ने अपनी बात साफ करते हुए लिखा कि, जब हम लोग अपनी शादी प्लान कर रहे थे तब मैंने जाना कि मैं प्रेग्नेंट हूं, क्योंकि शादी करने का प्लान हमारा पहले से ही था इसलिए शादी का मेरी प्रेग्नेंसी से कोई लेना नहीं है।

इसी के साथ ही दिया ने अपनी प्रेंग्नेसी छिपाने वाली बात पर बड़ी तहजीब के साथ मेडिकल रीजन्स का हवाला देते हुए कहा कि, ‘हम लोग कभी भी प्रेगनेंसी ऐसे अनाउंस नहीं करते, जब तक कि मेडिकल टर्म पर श्योर ना हो जाए।’ इन सबके बीच दिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये खबर उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी है।

वहीं एक्ट्रेस ने स्टीरियोटाइप्स वाली बात को लेकर यूजर और समाज से बदलाव लाने की बात कही। दिया ने कहा कि, ‘ये सोचने की जगह कि क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं, अब हमें ये सोचने की जरूरत है कि क्या गलत है और क्या सही।’

बहराल सोशल मीडिया पर चल रही इस ट्रोलिंग के इतर 39 वर्षीय दिया मिर्जा अपने जीवन के इन सुनहरे पलों को काफी एंजॉय कर रही हैं।

First Published on: April 6, 2021 3:14 PM
Exit mobile version