मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, ICU में हुए भर्ती


बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आज दोपहर हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आज दोपहर हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई। जिसके जरिए उनके हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद उन्हें ICU में भर्ती कर दिया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी लिज डिजूसा अस्पताल में उनके साथ रहीं।

इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर रेमो डिसूजा की तबीयत को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि, ‘रेमाे अब ठीक हैं और वे रिकवर कर रहे हैं।’ वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

46 वर्षीय रेमो डिसूजा फेमस सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं। जिनके दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। रेमो ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। उनके फिल्मी सफर की बात करे तो रेमो ने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर साल 1995 में अपने करियर की शुरूआत की थी।

साल 2000 में ‘दिल पे मत ले यार’ फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं पीछले कुछ सालों में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने बतौर निर्देशक फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, ABCD, ABCD 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।

 

 



Related