22 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए फराह खान अली और डीजे अकील

22 साल बाद फराह खान अली और डीजे अकील ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

मुंबई। मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने अपने पति डीजे अकील से 22 साल बाद अलग होने के फैसला किया है।

बता दें कि दोनों ने 9 साल तक अलग रहने के बाद इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया है। जिसकी जानकारी फरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है।

डिजाइनर ने अकील के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक काफी लम्बा नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने पति अकील से अलग होने की वजह बताई है और साथ ही यह कहा है कि वो अपनी खुशी से अलग हुए हैं। वे दोनों अपने बच्चों के लिए हमेशा एक अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि फराह ने सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम पर रिश्ते से अलग होने की जानकारी दी और अकील ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वही बात लिखा।

First Published on: March 17, 2021 10:52 AM
Exit mobile version