रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता का एफआईआर मुंबई पुलिस को कटघरे में खडा करता है


सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कल पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दायर कर दिया जिसके बाद बिहार पुलिस का एक दल मुंबई के लिए निकल पड़ा है मामले की तह तक जाने के लिए। एफआईआर के बाद रिया ने अग्रिम जमानत लेने की कवायद शुरु कर दी है। लेकिन ये एफआईआर मुंबई पुलिस पर कई सवालिया निशान भी खड़े करता है।


नागरिक न्यूज admin
मनोरंजन Updated On :

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस अब तक लगभग डेढ़ महीने में बॉलीवुड से जुड़े लगभग ४० लोगो से पूछताछ कर चुकी है जिनमे आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और महेश भट्ट जैसे दिग्गज शामिल है। पुछताछ का सिलसिला जारी है लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं निकली है। लेकिन कल सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ एफआईआर के बाद अब बिहार पुलिस कई चीज़ो को जानने के लिये उत्सुक है। मुंबई पुलिस ने जिन लोगो की भी पूछताछ इस मामले में की है उसकी कॉपी बिहार पुलिस ने मांगी है। 

जो सवाल बिहार पुलिस मुंबई पुलिस से जानना चाहती है उनसे से सबसे प्रमुख है की रिया ने लाकडाउन के दौरान सुशांत का साथ छोड़ दिया था और उसके कुछ दिनों के बाद सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। रिया से पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस ने लगभग एक सप्ताह का समय क्यों लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के पहले रिया की मुलाकात अपने दो वकीलों से हुई थी और पुलिस को क्या बोलना है इस बारे में उन्होंने रिया को बताया था। रिया ने पुलिस को वही बताया जो उसके वकीलों ने उसको बोलने के लिए कहा था। 

इसके अलावा बिहार पुलिस ये भी जानने को उत्सुक है की जब सुशांत ने आत्महत्या की तब उसी समय मुंबई पुलिस को ये भी पता चला की सुशांत अपने डिप्रेशन का इलाज़ करवा रहे थे। लेकिन मुंबई पुलिस ने यहाँ भी देरी कर दी और सुशांत का इलाज़ कर रहे डॉक्टर्स से पूछताछ लगभग एक महीने के बाद की। 

बिहार पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने ये भी कहा है की जिस दिन रिया ने सुशांत को छोड़ा था उस दिन सुशांत बेहद डरे हुए थे और उसके बाद उन्होंने रिया से संपर्क करने की कई बार कोशिश की लेकिन रिया ने उनको ब्लॉक कर दिया था। बिहार पुलिस के मुताबिक जो कुछ भी सोशल मीडिया में आ रहा था मुंबई पुलिस उसी के हिसाब से अपना इन्वेस्टीगेशन कर रही थी। सुशांत के पिता कृष्णा किशोर सिंह ने ऍफ़ आई आर में जो सवाल उठाये है वो मुंबई पुलिस के गलत इन्वेस्टीगेशन की ओर भी इंगित करता है. एफआईआर में ये भी कहा गया है की २०१९ के पहले सुशांत को डिप्रेशन नहीं था और अचानक रिया के आने के बाद उसकी जिंदगी बदल गयी. एफआईआर में ये बात भी कही गयी है की रिया ने सुशांत के पैसे पर अपना कब्ज़ा जमाया और उनको उसके परिवार से दूर कर दिया। आगे चल कर रिया ने सुशांत को मानसिक यंत्रणा भी दी।

बिहार पुलिस ने कुछ बेहद ही संजीदे मुद्दे सुशांत आत्महत्या में उठाये है जिनकी जवाबदेही मुंबई पुलिस की बनती है। अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा की मुंबई पुलिस का इन्वेस्टीगेशन अब किस ओर जाता है।