‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म की पांच दिलचस्प बातें…

भारतीय सिनेमा के बादशाह कहलाने वाले शाहरूख खान और काजोल की स्टारर मूवी को भी इतना पसंद किया गया, कि कई सालों तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में यह फिल्म दिखाई गई। वहीं आज फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं। जितना उस फिल्म की रिलीज के वक्त किया गया था। उन्ही में से एक है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। जो 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। भारतीय सिनेमा के बादशाह कहलाने वाले शाहरूख खान और काजोल की स्टारर मूवी को भी इतना पसंद किया गया, कि कई सालों तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में यह फिल्म दिखाई गई। वहीं आज फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं।

लेकिन इस फिल्म को बनाने के लिए आदित्य चौपड़ा को कितने पापड़ बेलने पड़े जो शायद ही आपको पता हो। तो चलिए जानते हैं मूवी बनने के पीछे की दिलचस्प कहानी…

इस मूवी के लिए यश चोपड़ा ने आदित्य चोपड़ा को शाहरूख खान को लेने का सुझाव दिया था। लेकिन शाहरुख भी इतनी जल्दी कहां मानने वाले थे। उन्हें मनाने के लिए आदित्य ने उनके साथ चार बार मीटिंग की। तब जाकर शाहरुख खान मूवी करने के लिए तैयार हुए। लेकिन अगर इस बार भी शाहरुख नहीं मानते तब वह अपनी मूवी के लिए शर्मीला टैगोर के बेटे सैफ अली खान को अप्रोच करते। लेकिन आखिर शाहरुख सिमरन का राज बनने के लिए तैयार हो ही गए।

शाहरुख के राजी होने के बाद अब बात मूवी के टाइटल की आती है। तो इस मूवी के लिए टाइटल अनुपम खैर की पत्नी किरण खैर ने दिया था। जिसे पहली बार में ही पसंद कर लिया गया था। वहीं मूवी की शूटिंग के दौरान मुश्किल तो तब आई जब एक गाने के सीन को फिल्माने के लिए आदित्य चोपड़ा की मन पसंद जगह कहीं नजर नहीं आई।

दरअसल आदित्य मूवी के गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ की शूटिंग पीली सरसों से लहलहाते खेतों में करना चाहते थे। लेकिन सरसों की फसल का मौसम न होने की वजह से उन्हें पूरे पंजाब में घूमने के बाद भी सरसों से लहलहाते खेत नजर नहीं आए। हर जगह पूछने के बाद किसी ने उन्हें गुड़गांव जाने की सलाह दी और आखिरकार उन्हें अपनी मनपसंद जगह मिल ही गई। वहीं इस गाने में शाखरुख ने जिस जैकिट को पहना है, उसे उदय चौपड़ा ने खासतौर पर कैलिफ़ोर्निया के बेकर्सफ़ील्ड में हार्ले-डेविडसन के शोरूम से 400 डॉलर में मंगवाया था।

इतनी मेहनत के बाद इस मूवी को पूरा किया गया लेकिन कहा जाता है ना कि ‘अंत भला तो सब भला’। वहीं इस मूवी के 25 साल पूरे होने के बाद आज भी इसका जादू बरकरार है। जिस खुशी में एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल ने अपने-अपने ट्वीवटर हैंडल का नाम बदलकर राज और सिमरन रख लिया है।

First Published on: October 20, 2020 6:43 PM
Exit mobile version