गौहर और जैद ने पूरी की निकाह से पहले ‘चिक्सा’ की रस्म


जैद दरबार और गौहर खान दोनों ने ही चिक्सा की रस्म की वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म  पर वायरल हो रही हैं।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

बिग बॉस विनर और मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही अपने मंगेतर जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के साथ ही निकाह से पहले की जाने वाली ‘चिक्सा’ की रस्म भी पूरी हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)


इस दौरान गौहर ने गुलाबी और पीले रंग के लहंगे के साथ एक हल्के पीले रंग का ब्लाउज पहना है। जिसे उन्होंने एक भारी दुपट्टे के साथ पेयर किया है। उनसे 11 साल छोटे जैद पीले रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं।

गौहर खान के साथ उनके मंगेतर ने भी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों ने ही तस्वीरों को सेम कैप्शन दिया है। कैप्शन में लिखा है- ‘जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ, तब बैटर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल, अलहमदुल्लिलाह.. गाजा सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा।’

बता देें कि जैद और गौहर दोनों ने ही चिक्सा की रस्म की वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म  पर वायरल हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जैद के साथ गौहर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जैद अपनी दुल्हनियां को गोद में लेकर डांस कर रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो में दोनों परिवार एक साथ जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही एक वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है, जिसमें मंगेतर जैद दरबार अपनी दुल्हनिया से ज्यादा मस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वहीं बाकी सेलिब्रिटी वेडिंग की तरह ही गौहर और जैद के नाम के इनिशियल्स जोड़कर इनकी शादी को  गाजा (GaZa) नाम दिया गया है। बता दें कि जब से गौरह और जैद ने अपनी शादी का एलान किया है। तब से ही उनके फैंस को कपल की शादी का इंतजार था। अब वहीं उनकी रस्म की वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

बता दें कि कोरियोग्राफर जैद दरबार, मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जो जल्द ही यानी 25 दिसंबर को गौहर खान के साथ शादी के बंधन में बंधकर एक होने वाले हैं।



Related