भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कंगना रनौत पर मनोज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर एक विवादित बयान दिया है। एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अपने विचार को इतना भी विस्फोटक मत रखो कि किसी को सीधे तौर पर चोट पहुंचे। मनोज अपने दिल की बातों को बेझिझक कहने में शायद ही कभी कतराते हैं, यही वजह है कि उनके कंट्रोर्सियल स्टेटमेंट्स लाइमलाइट में रहते हैं।
मनोज तिवारी ने कंगना की भाषा पर उठाया सवाल मनोज तिवारी ने यूट्यूबर समदीश भाटिया संग इंटरव्यू में राजनीति से लेकर फिल्मों तक की बातें कीं। इसी बीच उन्होंने कंगना को लेकर बड़ी बात कह दी। सवाल उठता है कि मनोज तिवारी को कंगना रनौत कैसी लगती हैं। इसपर मनोज कहते हैं- ‘उनके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। अपने विचार को इतना भी विस्फोटक मत रखो कि किसी को सीधे तौर पर चोट पहुंचे। एक आर्टिस्ट का भी अपना एक धर्म होता है।’
‘सुशांत सिंह राजपूत के समय वे जितनी बातें करती थीं, वो समझ में आता था। महाराष्ट्र सरकार का रवैया भी उनकी तरफ थोड़ा रुखा हो गया था, जो ठीक नहीं था। थोड़ी मर्यादा का पालन करना चाहिए, अपनी बात कहो पर अनादर से किसी का नाम लेना हमारे देश की संस्कृति नहीं है। देश में बड़े बड़े पदों पर बैठे किसी भी व्यक्ति का विरोध भी करें तो भी भाषा मर्यादत रखें। कंगना भाषा में कभी कभी मर्यादा खो देती हैं।’
कंगना रनौत पिछले काफी समय से विवादों में हैं। राजनीतिक हो चाहे बॉलीवुड स्टार्स पर एक्ट्रेस की राय, विवादों को दावत दे ही देती है। उनके इन्हीं विवादास्पद बयानों के चलते कुछ समय पहले उन्हें माइक्रोब्लॅगिंग साइट ट्विटर से भी हटा दिया गया था। अब मनोज तिवारी ने उनकी भाषा पर उंगली उठाई है। देखना होगा कंगना का इस पर क्या रिएक्शन आता है।