आइसोलेशन के बाद भी नहीं सुधरा कनिका का स्वास्थ्य, कोरोना का चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव


कनिका की देखभाल के लिए लखनऊ पीजीआइ में हर समय एक नर्स को लगाया गया है। हर चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती है यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी कर रही हैं। नर्सें ही कनिका को दवा खिलाती हैं और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं। कनिका की डाइट और सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।



सिंगर कनिका कपूर का वायरस ठीक नहीं हो रहा है। रविवार को कनिका कपूर का चौथा कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया है। कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आइसोलेशन में हैं। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा हैं।

कनिका की डाईट व सफाई का रखा जा रहा है  विशेष ध्यान 

कनिका की देखभाल के लिए लखनऊ पीजीआइ में हर समय एक नर्स को लगाया गया है। हर चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती है यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी कर रही हैं। नर्सें ही कनिका को दवा खिलाती हैं और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं। कनिका की डाइट और सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। 

स्वास्थ्य में नहीं हो रहा सुधार 

20 मार्च 2020 को कनिका को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन अभी भी उनकी हालत में खास सुधार नहीं आया है। इसका मतलब है कि और उन्हें और लम्बे समय तक अस्पताल में समय बिताना पड़ेगा।

समय का मोल समझ रही हैं कनिका 

अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद कनिका कपूर ने पहली बार इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपना हाल बताया है। उन्होंने घड़ी की तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है कि जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है। वही समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है।

‘उम्मीद है मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आए’

इस पोस्ट के साथ कनिका ने कैप्शन में लिखा- सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं, सेफ रहें। आप सभी का मेरी चिंता करने के लिए शुक्रिया। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा। अपने बच्चों और फैमिली के पास जाने का इंतजार है। मैं उन्हें बहुत मिस कर रही हूं।

9 मार्च को लन्दन से लौटी थीं कनिका

बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं, जिसके बाद उन्होंने कई पार्टी और समारोहों में हिस्सा लिया था। इसके कुछ दिन बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। राहत की बात ये कि कनिका ने जिन भी लोगों के साथ पार्टी में हिस्सा लिया था, उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया।