मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते अस्पालत में भर्ती हैं। जहां उनकी बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों का भी इलाज किया जा रहा है।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने बाद उन्हें निमोनिया हो गया था और बिगड़ती तबियत को देख उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से लता मंगेशकर की रिकवरी का इंतज़ार किया जा रहा है लेकिन अभी तक उनकी हालत में ज़्यादा सुधार नहीं देखा गया है।
रिपोर्ट की मानें तो लता मंगेशकर को बीते दिनों अपने एक स्टाफ से कोरोना संक्रमण हुआ। जब से वह अस्पताल में भर्ती हैं, तब से किसी को भी उनसे मिलने की इजाज़त नहीं दी गई है।
फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत में सुधार होने में काफी ज़्यादा वक्त लगेगा। फिलहाल लता मंगेशकर को अभी कितने दिन और ICU में रहना होगा, इस बारे में डॉक्टर्स कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।