
‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर…राजकुमार’, ‘जय हो’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोह मनवाने वाले एक्टर मुकुल देव का शुक्रवार की रात को निधन हो गया। वे 54 साल के थे। शनिवार को उनके दोस्त उनके निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे। अभिनेता की मौत कैसे हुए अब इसे लेकर डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं।
मुकुल देव की करीबी दोस्त दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुकुल देव संग अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, “RIP”वहीं एक्टर के निधन की खबर से फैंस और तमाम सेलेब्स शॉक्ड हो गए हैं
मुकल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘अंत द एंड’ में देखा गया था। वे अभिनेता राहुल देव के भाई थे। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिसकी जड़ें जालंधर के पास एक गाँव में थीं। उनके पिता हरि देव, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस थे, और उन्होंने ही उन्हें अफ़गान संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फ़ारसी बोल सकते थे।
एंटरटेनमेंट की दुनिया से मुकुल देव की इंट्रोडक्शन तब हुआ जब 8वीं क्लास में उन्हें अपना पहला सैलरी चेक मिला था। उन्होंने दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक डांस शो के लिए माइकल जैक्सन की नकल की थी। वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेंड पायलट भी थे।
उन्होंने 1996 में टेलीविजन धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने विजय पांडे की भूमिका निभाई। उन्होंने दूरदर्शन के कॉमेडी बॉलीवुड काउंटडाउन शो ‘एक से बढ़ कर एक’ में भी अभिनय किया था। वे ‘फियर फैक्टर इंडिया’ सीजन 1 के होस्ट भी थे। उन्होंने फिल्मों में अपना सफर ‘दस्तक’ से शुरू किया, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था।