मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का 93वें अकादमी अवार्ड में ‘बेस्ट एडप्टेड स्क्रीनप्ले’ श्रेणी में नामांकन होने का सोमवार को जश्न मनाया गया।
बता दें कि सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिस लिस्ट में ‘द व्हाइट टाइगर’ को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है।
वहीं फिल्म को नॉमिनेशन्स में शामिल होता देख प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘हम सिर्फ ऑस्कर के लिए नामांकित हुए! बधाई हो रामिन और टीम, खुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए खास रहा। सब पर गर्व है।’
We just got nominated for an Oscar! Congratulations Ramin and team #TheWhiteTiger.
Somehow announcing the nomination myself made it so much more special. So so proud ❤️@_GouravAdarsh @RajkummarRao #RaminBahrani(1/2) pic.twitter.com/btgCgOJ67h
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2021
वहीं इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, हमारे #OSCARS में नामांकन होने के लिए बधाई !
View this post on Instagram
बता दें कि इस कैटेगरी में ‘द व्हाइट टाइगर’ को ऑस्कर जीतने के लिए फिल्म बोराट सब्सिक्वेंट मूवी फिल्म, द फादर, नोमैडलैंड और वन नाइट इन मायामी से प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है। वहीं प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर भी घोषणा की है।









