Oscars 2021 में प्रियंका और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को मिला नॉमिनेशन

फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का 93वें अकादमी अवार्ड में ‘बेस्ट एडप्टेड स्क्रीनप्ले’ श्रेणी में नामांकन किया गया।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का 93वें अकादमी अवार्ड में ‘बेस्ट एडप्टेड स्क्रीनप्ले’ श्रेणी में नामांकन होने का सोमवार को जश्न मनाया गया।

बता दें कि सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिस लिस्ट में ‘द व्हाइट टाइगर’ को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है।

वहीं फिल्म को नॉमिनेशन्स में शामिल होता देख प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘हम सिर्फ ऑस्कर के लिए नामांकित हुए! बधाई हो रामिन और टीम, खुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए खास रहा। सब पर गर्व है।’

उल्लेखनीय है कि फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है। वहीं प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर भी घोषणा की है।

First Published on: March 16, 2021 1:05 PM
Exit mobile version